प्रतापगढ़: जनपद के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध वसूली से संबंधित शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई की है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा की जा रही है। इसके अलावा, दोनों संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस विभाग का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद प्रकरण से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



