प्रतापगढ़: जिले के बेंती में आयोजित होने वाली श्री बागेश्वर धाम सरकार की धार्मिक कथा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता और मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कथा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।



