हमारे बारे में संपर्क करें प्राइवेसी पॉलिसी नियम एवं शर्तें अस्वीकरण संपादकीय नीति एवं स्वामित्व टीम

विज्ञापन

Advertisement (728/90)

विज्ञापन

मऊ में शिवलिंग पर अपना खून चढ़ाते युवक का वीडियो वायरल, इलाके में चर्चा

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के कोपागंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक अपने हाथ में ड्रिप लगाने वाली पाइप और सुई की मदद से खून निकालता दिखाई दे रहा है।

इसके बाद वह अपने रक्त को बहुराहवा महादेव मंदिर के शिवलिंग पर चढ़ाता नजर आ रहा है।वार्ड नंबर एक का बताया जा रहा मामलास्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला कोपागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में युवक मरीजों को ड्रिप चढ़ाने में इस्तेमाल होने वाली पाइप और सुई को अपने हाथ में लगाकर रक्त निकालता दिखाई देता है।इस मामले में खास बात यह है कि युवक ने कथित तौर पर अपने ही फेसबुक अकाउंट से वीडियो साझा किया है।

इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगा और इलाके में इसकी चर्चा शुरू हो गई।युवक की मंशा को लेकर चर्चावीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया और इसके पीछे उसकी क्या मंशा थी, इसकी अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मामले में युवक के इस कृत्य के पीछे की वजह स्पष्ट होना बाकी है।

विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप

जॉइन करें

फेसबुक ग्रुप

जॉइन करें

विज्ञापन