हमारे बारे में संपर्क करें प्राइवेसी पॉलिसी नियम एवं शर्तें अस्वीकरण संपादकीय नीति एवं स्वामित्व

विज्ञापन

Advertisement (728/90)

विज्ञापन

ऑपरेशन ‘दहन’ के तहत मऊ पुलिस ने 16.96 करोड़ रुपये के अवैध मादक पदार्थ किए नष्ट

मऊ पुलिस ने जनपद को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत "ऑपरेशन दहन" के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 16.96 करोड़ रुपये मूल्य के जब्त अवैध मादक पदार्थों का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में गठित ड्रग डिस्पोजल कमेटियों की निगरानी में पूरी की गई।

ऑपरेशन ‘दहन’ के तहत मऊ पुलिस ने 16.96 करोड़ रुपये के अवैध मादक पदार्थ किए नष्ट

विज्ञापन

जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को आगे बढ़ाते हुए मऊ पुलिस ने “ऑपरेशन दहन” के तहत विभिन्न थानों में दर्ज आठ अभियोगों से संबंधित करीब 16 करोड़ 96 लाख 54 हजार रुपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण किया।

यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र एवं उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक मऊ एवं जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष कमलेश बहादुर के निर्देशन में संपन्न हुई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार भी उपस्थित रहे। पूरी प्रक्रिया न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में गठित उच्च स्तरीय एवं जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटियों की देखरेख में पूरी की गई।

24 जुलाई 2026 को जनपद मऊ के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों से जब्त 3,327.684 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया गया। इनमें कोतवाली नगर के चार, घोसी के दो, दक्षिण टोला का एक तथा कोपागंज का एक मामला शामिल था।

विनिष्ट किए गए मादक पदार्थों में 3,311.39 किलोग्राम गांजा शामिल था, जिसकी अनुमानित कीमत 16 करोड़ 55 लाख 69 हजार 500 रुपये आंकी गई। इसके अलावा 16.274 किलोग्राम चरस भी नष्ट की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख 68 हजार 500 रुपये बताई गई। वहीं 0.02 किलोग्राम (40 गोलियां) डायजापाम का भी विनिष्टीकरण किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 16 हजार रुपये थी।

सभी मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण मेसर्स सिलिकॉन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, भादो, माहुल (मार्टीनगंज), जनपद आजमगढ़ स्थित अधिकृत इंसीनिरेटर/बॉयलर के माध्यम से निर्धारित पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप कराया गया।

मऊ पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस के अनुसार, “ऑपरेशन दहन” के तहत की गई यह कार्रवाई जनपद को नशामुक्त बनाने और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

व्हाट्सएप ग्रुप

जॉइन करें

फेसबुक ग्रुप

जॉइन करें

विज्ञापन