हमारे बारे में संपर्क करें प्राइवेसी पॉलिसी नियम एवं शर्तें अस्वीकरण संपादकीय नीति एवं स्वामित्व टीम

विज्ञापन

Advertisement (728/90)

विज्ञापन

चंदौली में आरओ प्लांट के अंदर बंधक मिली नाबालिग छात्रा, दो आरोपी हिरासत में

चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से लौटने के बाद घर से निकली नाबालिग छात्रा आरओ प्लांट के अंदर बंधी हालत में मिली। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। प्लांट से रोने की आवाज सुनाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़कर छात्रा को मुक्त कराया। परिजनों ने प्लांट संचालक जुबैर आलम और इकराम पर आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।

आरओ प्लांट के अंदर बंधक मिली नाबालिग छात्रा, दो आरोपी हिरासत में

विज्ञापन

चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा के आरओ प्लांट के अंदर बंधक मिलने से हड़कंप मच गया। छात्रा स्कूल से लौटने के बाद परचून का सामान लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी।

रोने की आवाज सुनकर परिजनों ने दी सूचना

छात्रा के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें आरओ प्लांट के अंदर से रोने की आवाज सुनाई दी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरओ प्लांट का ताला तोड़कर छात्रा को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, छात्रा हाथ-पैर बंधी हालत में मिली थी।

दो लोगों पर लगाए आरोप

घटना के बाद छात्रा के परिजनों ने आरओ प्लांट संचालक जुबैर आलम और इकराम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पैसे मांगने को लेकर पहले भी विवाद होता था।

पुलिस ने शुरू की जांच

चकिया क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, मामले में आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, पुलिस ने यह भी कहा है कि जांच के दौरान कुछ भ्रामक तथ्य सामने आए हैं, जिनकी भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सएप ग्रुप

जॉइन करें

फेसबुक ग्रुप

जॉइन करें

विज्ञापन