महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पुलिस ने कबरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक पिकअप वाहन से 1,250 किलो सोलर बूस्ट विस्फोटक बरामद किया है। मामले में वैध दस्तावेज और GST ई-वे बिल प्रस्तुत नहीं कर पाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन से विस्फोटक बरामद होने के बाद पुलिस ने वाहन चालक और उसके साथी को हिरासत में ले लिया। दोनों से संबंधित दस्तावेजों के बारे में जानकारी मांगी गई थी, लेकिन वे वैध दस्तावेज और GST ई-वे बिल नहीं दिखा सके।
पुलिस ने इस मामले में छतरपुर निवासी आरोपियों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



