हमारे बारे में संपर्क करें प्राइवेसी पॉलिसी नियम एवं शर्तें अस्वीकरण संपादकीय नीति एवं स्वामित्व टीम

विज्ञापन

Advertisement (728/90)

विज्ञापन

संभल के कुतुबपुर सकता गांव में कथित अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

संभल: जिले में मस्जिद के नवनिर्माण को लेकर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है। सदर तहसील क्षेत्र के एंचौड़ा कम्बोह थाना अंतर्गत कुतुबपुर सकता गांव में प्रशासन ने निर्माणाधीन ढांचे को हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन के मुताबिक, गांव में गाटा संख्या 57 के अंतर्गत दर्ज करीब 150 वर्ग मीटर जमीन पर मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा था।

शिकायत में कहा गया था कि यह जमीन ग्रामीणों के उपयोग के लिए दर्ज है और इस पर बिना अनुमति निर्माण किया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में निर्माण के लिए वक्फ बोर्ड से अनुमति नहीं मिलने की बात सामने आई। प्रशासन के अनुसार, संबंधित जमीन की प्रकृति वक्फ संपत्ति जैसी बताई गई है, जिस पर नियमानुसार अनुमति के बिना निर्माण नहीं किया जा सकता।

आरोप है कि स्थानीय लोगों ने यहां अनधिकृत निर्माण कराने के साथ नमाज पढ़ने की नई परंपरा भी शुरू कर दी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार संभल धीरेंद्र कुमार सिंह के आदेश पर प्रशासन ने निर्माणाधीन ढांचे को बुलडोजर से हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप

जॉइन करें

फेसबुक ग्रुप

जॉइन करें

विज्ञापन