हमारे बारे में संपर्क करें प्राइवेसी पॉलिसी नियम एवं शर्तें अस्वीकरण संपादकीय नीति एवं स्वामित्व टीम

विज्ञापन

Advertisement (728/90)

विज्ञापन

कन्नौज में दीपावली पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक, सुरक्षा के लिए 4 प्वाइंट बनाए गए

कन्नौज: दीपावली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए प्रशासन ने कई कदम उठाए हैं। भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए चार प्वाइंट बनाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार के निर्देश पर इन स्थानों पर वाहनों को रोकने की व्यवस्था की गई है।

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि जिले में सुरक्षा और निगरानी के लिए तीन जोन और 10 सेक्टर बनाए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके लिए ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी की व्यवस्था भी की गई है। जिले में आज से लगातार तीन दिनों तक 21 स्थानों पर पटाखा बाजार लगाए जाएंगे। इन बाजारों में अग्नि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

एसपी के मुताबिक, सभी पटाखा बाजारों में वाटर टैंक और दमकल की गाड़ियां तैनात रहेंगी। पटाखों की दुकानों को निर्धारित फायर सेफ्टी नियमों के अनुसार लगवाया गया है, ताकि आग लगने जैसी घटनाओं की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। प्रशासन की इन तैयारियों का उद्देश्य दीपावली के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप

जॉइन करें

फेसबुक ग्रुप

जॉइन करें

विज्ञापन