अयोध्या: दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। धमकी के बीच पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रामकथा पार्क में पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की गई। अधिकारियों ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दीपोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए अयोध्या को 20 जोन और 53 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लिए 20 एसपी और 45 सीओ की तैनाती की गई है।
दीपोत्सव की सुरक्षा में पुलिस के साथ-साथ NSG, ATS और STF के कमांडो भी तैनात रहेंगे। इसके अलावा PAC की 9 कंपनियां और RAF की 3 कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी। प्रशासन का उद्देश्य दीपोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।



