हमारे बारे में संपर्क करें प्राइवेसी पॉलिसी नियम एवं शर्तें अस्वीकरण संपादकीय नीति एवं स्वामित्व टीम

विज्ञापन

Advertisement (728/90)

विज्ञापन

बहराइच में बैंक मित्र पर महिलाओं की जमा रकम हड़पने का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन

बहराइच: जिले के चांदपुर निवासी कई महिलाओं ने एक बैंक मित्र पर उनकी मेहनत की कमाई हड़पने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर आज महिलाएं जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय पहुंचीं और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई एक बैंक मित्र के पास जमा की थी। यह बैंक मित्र बैंक ऑफ इंडिया के नाम से बैंकिंग सेवाएं संचालित करता था।

महिलाओं के मुताबिक, बैंक मित्र कई ग्राहकों की जमा रकम लेकर पिछले कई दिनों से फरार चल रहा है।महिलाओं ने बताया कि बैंक मित्र के पास जमा रकम में कई महिलाओं की पेंशन के पैसे भी शामिल थे। वहीं, कुछ महिलाओं ने अपनी बेटियों की शादी के लिए भी पैसे जमा कर रखे थे।

आरोप है कि अब उनके खातों में जमा रकम दिखाई नहीं दे रही है। इससे महिलाओं को अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने की चिंता सता रही है। महिलाओं ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने और अपनी जमा रकम वापस दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप

जॉइन करें

फेसबुक ग्रुप

जॉइन करें

विज्ञापन