कन्नौज: तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में बाइक चोरी करने पहुंचे दो युवकों को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना के बाद परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया गया कि दोनों युवक मेडिकल कॉलेज परिसर से बाइक चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों की नजर उन पर पड़ गई। लोगों ने दोनों को पकड़ लिया।
पकड़े जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों की पिटाई कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
बाद में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दोनों युवकों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर की बताई जा रही है।



