उत्तर प्रदेश के आगरा में लापता हुए तीन बच्चों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। तीनों बच्चे 17 अक्टूबर को थाना लोहामंडी क्षेत्र से लापता हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया की मदद से उनकी तलाश की और उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे इंस्टाग्राम रील से प्रभावित होकर बड़ा आदमी बनने की चाह में घर छोड़कर चले गए थे। घर से निकलने से पहले एक बच्चे ने अपने माता-पिता के नाम एक नोट भी लिखा था। इसमें उसने बड़ा आदमी बनकर वापस लौटने की बात कही थी।
विज्ञापन

October 20, 2026 4:57 PM


