गोंडा में भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह और बैंक मैनेजर के बीच फोन पर हुई तीखी बहस
गोंडा में भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह और बैंक मैनेजर रोहित कुमार पांडे के बीच फोन पर तीखी बहस का मामला सामने आया है। बातचीत के दौरान विधायक ने बैंक मैनेजर को फटकार लगाई और कथित तौर पर अपशब्द कहे। मुख्यमंत्री को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर भी विधायक ने नाराजगी जताई।



