कानपुर में थाना हनुमंत विहार पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले फर्जी मल्टी लेवल मार्केटिंग गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर युवाओं से रजिस्ट्रेशन और जॉइनिंग के नाम पर हजारों रुपये वसूलकर उन्हें पिरामिड नेटवर्क में जोड़ने का दबाव बनाने का आरोप है। मामले में मोबाइल फोन, सीपीयू, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

कानपुर में फर्जी पिरामिड चेन गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार
July 22, 2026 12:12 PM


