हमारे बारे में संपर्क करें प्राइवेसी पॉलिसी नियम एवं शर्तें अस्वीकरण संपादकीय नीति एवं स्वामित्व प्रायोजक और विज्ञापन

विज्ञापन

Advertisement (728/90)

“राजभर जैसे नालायक व्यक्ति को मंत्री बना देते हो…” करणी सेना यूपी विधानसभा लड़ेगी, अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ‘अम्मू’ का ऐलान

करणी सेना यूपी में 50 सीटों पर लड़ेगी, सूरजपाल अम्मू का ऐलान

विज्ञापन

“हम भाजपा के गुलाम नहीं, यूपी में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे…” ये कहना है करणी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ‘अम्मू’ का। दरअसल, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मीडिया से बात करते समय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने इस बात का ऐलान किया कि करणी सेना यूपी विधानसभा 2027 का चुनाव लड़ेगी। सूरजपाल सिंह ‘अम्मू’ ने बताया कि चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

इसी दौरान करणी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और अपना दल (सोनेलाल) पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर राजभर जैसे नालायक व्यक्ति और अपना दल जैसे दल को भाजपा यूपी सरकार में मंत्री बना सकती है, तो हम चुनाव क्यों न लड़ें।

आपको बता दें कि बीते रविवार को करणी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने एक सम्मेलन में भाजपा से यूपी में 25 सीटें मांगी थीं। हालांकि, रात बीतते ही सीटों की संख्या 25 से बढ़कर 50 हो गई।

शेयर करें:

व्हाट्सएप ग्रुप

जॉइन करें

टेलीग्राम चैनल

फ़ॉलो करें

Leave a Comment