हमारे बारे में संपर्क करें प्राइवेसी पॉलिसी नियम एवं शर्तें अस्वीकरण संपादकीय नीति एवं स्वामित्व

विज्ञापन

Advertisement (728/90)

विज्ञापन

कोपागंज के अमन मौर्य ने नीट-2026 में रचा सफलता का इतिहास, ऑल इंडिया रैंक 11786 हासिल कर जनपद मऊ का बढ़ाया गौरव

मऊ के कोपागंज निवासी अमन मौर्य ने NEET 2026 में ऑल इंडिया रैंक 11786 और OBC रैंक 5338 प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। ऑनलाइन तैयारी और कठिन परिश्रम से मिली इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता को दिया। उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा बनी है।

कोपागंज के अमन मौर्य ने नीट-2026 में रचा सफलता का इतिहास, ऑल इंडिया रैंक 11786 हासिल कर जनपद मऊ का बढ़ाया गौरव

विज्ञापन

मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर जनपद मऊ के पुराना कोपागंज निवासी अमन मौर्य ने नीट-2026 परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। अमन ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 11786 तथा ओबीसी वर्ग में 5338वीं रैंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि सच्ची मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों, मित्रों और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

अमन, बीना मौर्य एवं जितेंद्र मौर्य के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपनी हाईस्कूल की शिक्षा अमृत पब्लिक स्कूल, मऊ से तथा इंटरमीडिएट सेंट जेवियर्स स्कूल, घोसी से उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से नीट परीक्षा की तैयारी की और सीमित संसाधनों में भी अनुशासित अध्ययन के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

मिडिया से विशेष बातचीत में अमन ने बताया कि उनकी सफलता का सबसे बड़ा आधार उनके माता-पिता का अटूट विश्वास और निरंतर सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि कठिन समय में भी परिवार ने उनका मनोबल कभी टूटने नहीं दिया, जिसके कारण वे पूरे समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे।

नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए अमन ने कहा, “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित पढ़ाई, सही रणनीति, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ की गई मेहनत निश्चित रूप से सफलता दिलाती है। कभी निराश न हों और अपने लक्ष्य पर पूरा विश्वास रखें।”

अमन ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता बीना मौर्य और पिता जितेंद्र मौर्य को देते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद, प्रेरणा और त्याग ने उन्हें हर कठिन चुनौती का सामना करने की शक्ति दी।

अमन के दादा स्वर्गीय शिवपाल मौर्य भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे। परिवार में शिक्षा, अनुशासन, देशभक्ति और संस्कारों का वातावरण रहा है, जिसने अमन के व्यक्तित्व को मजबूत आधार प्रदान किया।

अमन मौर्य की इस ऐतिहासिक सफलता पर क्षेत्र के शिक्षकों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी उपलब्धि आज मऊ जिले के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है और यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और परिवार का सहयोग किसी भी बड़े सपने को साकार कर सकता है।

व्हाट्सएप ग्रुप

जॉइन करें

फेसबुक ग्रुप

जॉइन करें

विज्ञापन