फर्जी आयकर अधिकारी बनकर लूट की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र में फर्जी आयकर विभाग अधिकारी बनकर सर्राफा दुकान में छापेमारी और लूट की कोशिश करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से फर्जी आयकर आईडी, दस्तावेज, मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट लगी बोलेरो बरामद की है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।




