सोशल मीडिया पर जापान का एक वीडियो वायरल है. वीडियो में एक भारतीय रेस्टोरेंट के मालिक को रोते हुए देखा जा सकता है. जापान में उनके मैनेजर वीजा को रिन्यू करने के एप्लिकेशन को खारिज कर दिया गया है. यहां तक कि उन्हें देश छोड़ने का भी आदेश दे दिया गया है. भारतीय मूल के रेस्टोरेंट मालिक का कहना है कि आव्रजन सेवा एजेंसी (ISA) के कड़े नियमों की वजह से उनके एप्लीकेशन को खारिज किया गया.
वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले शख्स मनीष कुमार हैं, जो जापान के सैतामा प्रीफेक्चर शहर में करीब 18 सालों से एक इंडियन रेस्टोरेंट चला रहे हैं. जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में ISA के नए नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं. ISA के खिलाफ ऐसे ही एक प्रदर्शन में मनीष कुमार भी अपनी बात रख रहे थे. मनीष ने कहा,


