हमारे बारे में संपर्क करें प्राइवेसी पॉलिसी नियम एवं शर्तें अस्वीकरण संपादकीय नीति एवं स्वामित्व टीम

विज्ञापन

Advertisement (728/90)

विज्ञापन

हापुड़ में घर में घुसकर दो बहनों पर तेजाब फेंका, शादी टूटने से नाराज था आरोपी

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दो बहनों पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी टूटने से नाराज युवक ने शनिवार रात घर में घुसकर दोनों पर तेजाब डाल दिया। गंभीर रूप से झुलसी बहनों को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाने और धमकी देने के भी आरोप हैं।

हापुड़ में दो बहनों पर तेजाब हमला, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दो बहनों पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी टूटने से नाराज एक युवक ने शनिवार देर रात घर में घुसकर दोनों युवतियों पर तेजाब डाल दिया। घटना में दोनों बहनें गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है।

यह घटना सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। आरोपी की पहचान हापुड़ की आवास विकास कॉलोनी निवासी हर्ष के रूप में हुई है।

शादी तय होने के बाद टूट गया था रिश्ता

पीड़ित परिवार के मुताबिक, बड़ी बहन की शादी हर्ष के साथ तय हुई थी। इसी दौरान परिजनों को उसके शराब पीने और कथित तौर पर नाकारा होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार ने रिश्ता खत्म कर दिया।

पीड़िताओं का आरोप है कि रिश्ता टूटने के बाद भी आरोपी शादी के लिए लगातार दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने तेजाब फेंकने की धमकी भी दी थी।

रात में दीवार फांदकर घर में घुसा आरोपी

पीड़ित युवती के मुताबिक, शनिवार रात करीब सवा दो बजे दोनों बहनें घर में सो रही थीं। इसी दौरान आरोपी बोतल में तेजाब लेकर दीवार फांदकर घर में घुसा और दोनों पर तेजाब फेंक दिया।

अचानक हुए हमले से दोनों बहनें चीखने लगीं। उनकी आवाज सुनकर परिवार के लोग और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि लोगों ने आरोपी को मौके से भागते हुए देखा और पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और जांच शुरू कर दी। सीओ राहुल यादव के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं, दोनों घायल बहनों का मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।

व्हाट्सएप ग्रुप

जॉइन करें

फेसबुक ग्रुप

जॉइन करें

विज्ञापन