हमारे बारे में संपर्क करें प्राइवेसी पॉलिसी नियम एवं शर्तें अस्वीकरण संपादकीय नीति एवं स्वामित्व

विज्ञापन

Advertisement (728/90)

मिशन सेफ फ्यूचर के तहत मऊ में स्कूल वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 18 का चालान, 2 वाहन सीज

मऊ में स्कूल वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 18 का चालान, 2 वाहन सीज
---Advertisement---

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में विद्यालयी वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन सेफ फ्यूचर” के तहत 1 जुलाई से 15 जुलाई तक विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतिम दिन बुधवार को मऊ शहर के मिर्जाहादीपुरा क्षेत्र में परिवहन एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने स्कूल वाहनों की सघन जांच की।

जांच के दौरान विभिन्न विद्यालयों से संबंधित 18 स्कूल वाहनों का चालान किया गया, जबकि 2 वाहनों को गंभीर अनियमितताओं के कारण निरुद्ध (सीज) कर दिया गया। अभियान के दौरान वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, दस्तावेजों तथा सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई।

परिवहन विभाग ने सभी विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि निजी (प्राइवेट) वाहनों से स्कूली बच्चों का परिवहन किसी भी स्थिति में न कराया जाए। यदि ऐसे वाहन से कोई दुर्घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं वाहन स्वामी की होगी।

इसके साथ ही विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यालयों के वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र या परमिट समाप्त हो चुका है, उन्हें तत्काल नवीनीकरण कराना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ-साथ विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

यह संयुक्त अभियान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान में प्रवर्तन पर्यवेक्षक जन्मेजय यादव, प्रवर्तन सिपाही अनूप कुमार एवं दुर्गविजय यादव के साथ यातायात प्रभारी श्याम शंकर पाण्डेय तथा उनकी टीम के पुलिसकर्मी शरद यादव, उमाकान्त, प्रवीण गुप्ता और संजय यादव शामिल रहे।

परिवहन विभाग ने सभी विद्यालय संचालकों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी स्कूल वाहनों को निर्धारित मानकों के अनुरूप फिटनेस, परमिट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों से पूर्ण रूप से आच्छादित रखें, ताकि सुरक्षित और व्यवस्थित विद्यालय परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

व्हाट्सएप ग्रुप

जॉइन करें

फेसबुक ग्रुप

जॉइन करें