हमारे बारे में संपर्क करें प्राइवेसी पॉलिसी नियम एवं शर्तें अस्वीकरण संपादकीय नीति एवं स्वामित्व

विज्ञापन

Advertisement (728/90)

नाबालिग से बाइक चलवाना पड़ा भारी, अभिभावक पर पुलिस की कार्रवाई, बाइक सीज

नाबालिग से बाइक चलवाना पड़ा भारी, अभिभावक पर पुलिस की कार्रवाई

विज्ञापन

Advertisement (728/90)

पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देश पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना दक्षिण टोला पुलिस ने नाबालिग लड़के से मोटरसाइकिल चलवाने के मामले में अभिभावक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के पीछे बैठा था और नाबालिग लड़का बाइक चला रहा था। मामले की जांच में पता चला कि यह वीडियो दो दिन पुराना है तथा वीडियो में दिखाई दे रही सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल (UP54AA 5177) रशाद इलाही पुत्र एजाज अहमद, निवासी मदनपुरा, थाना दक्षिण टोला की है।

शुक्रवार को सूचना मिली कि उक्त मोटरसाइकिल हकीकतपुरा मोड़ पर खड़ी है। सूचना पर पहुंची थाना दक्षिण टोला पुलिस ने बाइक और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पुष्टि हुई कि वायरल वीडियो में नाबालिग इसी मोटरसाइकिल को चला रहा था तथा रशाद इलाही बाइक के पीछे बैठा था।

पुलिस ने मोटरसाइकिल को सीज कर दिया तथा रशाद इलाही पुत्र एजाज अहमद निवासी मदनपुरा, थाना दक्षिण टोला, जनपद मऊ के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मऊ पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी नाबालिग को वाहन न चलाने दें। ऐसा करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सड़क पर स्वयं और दूसरों की जान को भी खतरे में डाल सकता है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

व्हाट्सएप ग्रुप

जॉइन करें

फेसबुक ग्रुप

जॉइन करें