हमारे बारे में संपर्क करें प्राइवेसी पॉलिसी नियम एवं शर्तें अस्वीकरण संपादकीय नीति एवं स्वामित्व प्रायोजक और विज्ञापन

विज्ञापन

Advertisement (728/90)

मऊ: चिकन की दुकान की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को दबोचा

मऊ: चिकन की दुकान की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को दबोचा

जनपद मऊ की सरायलखंसी थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चिकन की दुकान की आड़ में अवैध हथियारों की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक प्रतिबंधित 9 एमएम रिवॉल्वर बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना सरायलखंसी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पिपरीडीह बाजार में एक चिकन विक्रेता अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करता है। सूचना के आधार पर 4 जुलाई 2026 की शाम पुलिस ने आरोपी की दुकान पर दबिश दी।

दबिश के दौरान पुलिस ने मैनुद्दीन सिद्दीकी (36 वर्ष) पुत्र मोहम्मद यासिन, निवासी खरगजेपुर, पिपरीडीह बाजार, थाना सरायलखंसी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दुकान के अंदर टीन शेड में तिरपाल के भीतर छिपाए गए झोले से एक अवैध .315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं करकट और लोहे की पाइप के बीच छिपाकर रखा गया एक प्रतिबंधित 9 एमएम रिवॉल्वर भी पुलिस ने बरामद किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चिकन बेचने से पर्याप्त आमदनी नहीं हो रही थी, इसलिए वह अधिक मुनाफे के लिए अवैध हथियार ऊंचे दामों पर बेचने का काम करने लगा। उसे विश्वास था कि चिकन की दुकान की आड़ में किसी को उस पर शक नहीं होगा, लेकिन पुलिस की कार्रवाई में उसका राज खुल गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना सरायलखंसी में मु0अ0सं0 227/2026 के तहत धारा 3/7/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा .315 बोर कारतूस तथा एक प्रतिबंधित 9 एमएम रिवॉल्वर बरामद की है।

शेयर करें -

व्हाट्सएप ग्रुप

जॉइन करें

फेसबुक ग्रुप

जॉइन करें