मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

विज्ञापन

Advertisement (728/90)

बुलंदशहर: सीओ विकास चौहान पर नमाज़ न पढ़ने देने का आरोप, भिड़ गए सपा के पूर्व विधायक होशियार सिंह

बुलंदशहर: सीओ विकास चौहान पर नमाज़ न पढ़ने देने का आरोप, भिड़ गए सपा के पूर्व विधायक होशियार सिंह

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बकरीद के दिन उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कुछ लोगों ने ईदगाह मस्जिद में अधिक भीड़ होने के कारण बाहर नमाज़ पढ़ने की कोशिश की। ऐसा करने से सीओ ने रोका, तो नमाज़ियों ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक होशियार सिंह से सीओ पर नमाज़ न पढ़ने देने का आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी।

शिकायत पर पहुंचे पूर्व विधायक होशियार सिंह और जिला पंचायत सदस्य की सीओ विकास चौहान से बहस हो गई। मामला इतना आगे बढ़ गया कि सीओ विकास चौहान ने नेताओं के सामने हाथ जोड़कर वहाँ से चले जाने के लिए कहा।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही सड़क पर किसी भी स्थिति में नमाज़ अदा न करने पर जोर दिया था। साथ ही, ज्यादा संख्या होने पर शिफ्टों में नमाज़ अदा करने को कहा था। वहीं, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी ईदगाह और मस्जिद के अंदर ही नमाज़ अदा करने तथा कुर्बानी खुले में न करने की अपील की थी।

व्हाट्सएप ग्रुप

जॉइन करें

टेलीग्राम चैनल

फ़ॉलो करें

Leave a Comment