कौशाम्बी में सैनी थाना क्षेत्र के थुलगुला गांव के पास एक DCM और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हादसे के बाद DCM चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 और सैनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सिराथू में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है और फरार DCM चालक की तलाश की जा रही है।



