हमारे बारे में संपर्क करें प्राइवेसी पॉलिसी नियम एवं शर्तें अस्वीकरण संपादकीय नीति एवं स्वामित्व टीम

विज्ञापन

Advertisement (728/90)

विज्ञापन

हरदोई में रोडवेज बस और ई-रिक्शा की टक्कर, दो की मौत, पांच घायल

हरदोई में कोतवाली शहर क्षेत्र के कसरावां गांव के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस और ओवरलोड ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और बस व ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हरदोई में रोडवेज बस और ई-रिक्शा की टक्कर, दो की मौत, पांच घायल

विज्ञापन

हरदोई में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसा कोतवाली शहर क्षेत्र में कसरावां गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार रोडवेज बस और ओवरलोड ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा में सवार साण्डी क्षेत्र के तेरिया निवासी दिनेश और बिलग्राम क्षेत्र के जरौली शेरपुर निवासी लाल कुमार की मौत हो गई। हादसे में घायल पांच अन्य लोगों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। इसके साथ ही रोडवेज बस और ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

व्हाट्सएप ग्रुप

जॉइन करें

फेसबुक ग्रुप

जॉइन करें

विज्ञापन