बिजनौर में तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों के खिलाफ तीन दिवसीय अभियान शुरू
बिजनौर में धार्मिक स्थलों पर निर्धारित सीमा से अधिक तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकरों के खिलाफ पुलिस ने तीन दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस के अनुसार, अभियान के पहले दिन करीब 100 माइक उतरवाए गए। कार्रवाई के दौरान ध्वनि की निर्धारित सीमा का पालन कराने और लाउडस्पीकर की आवाज को संबंधित धार्मिक परिसर तक सीमित रखने पर जोर दिया जा रहा है।



