हमारे बारे में संपर्क करें प्राइवेसी पॉलिसी नियम एवं शर्तें अस्वीकरण संपादकीय नीति एवं स्वामित्व प्रायोजक और विज्ञापन

विज्ञापन

Advertisement (728/90)

घोसी में स्कूली वाहनों पर चला प्रशासन का डंडा, 22 वाहनों का चालान, 4 सीज

घोसी में स्कूली वाहनों पर चला प्रशासन का डंडा, 22 वाहनों का चालान, 4 सीज

मऊ जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए गुरुवार को घोसी क्षेत्र में स्कूली वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि गंभीर अनियमितता पाए जाने पर 4 वाहनों को सीज कर दिया गया।

संयुक्त चेकिंग अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम तथा यातायात निरीक्षक श्याम शंकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विद्यालयों के वाहनों और प्रमुख मार्गों पर जांच की। इस दौरान वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा, चालक के दस्तावेज, सुरक्षा मानकों सहित अन्य आवश्यक नियमों की गहन जांच की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

इसके साथ ही जनपद के सभी स्कूल प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि जिन स्कूली वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है, उन्हें तत्काल फिटनेस कराना सुनिश्चित करें। इस उद्देश्य से 05 जुलाई 2026 (रविवार) को एआरटीओ कार्यालय, मऊ विशेष रूप से खुला रहेगा, ताकि विद्यालय अपने वाहनों का फिटनेस परीक्षण कराकर उन्हें नियमानुसार संचालित कर सकें।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बिना फिटनेस या नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित पाए जाने वाले स्कूली वाहनों के विरुद्ध आगे भी सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें -

व्हाट्सएप ग्रुप

जॉइन करें

फेसबुक ग्रुप

जॉइन करें