हमारे बारे में संपर्क करें प्राइवेसी पॉलिसी नियम एवं शर्तें अस्वीकरण संपादकीय नीति एवं स्वामित्व प्रायोजक और विज्ञापन

विज्ञापन

Advertisement (728/90)

बुलंदशहर में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने की कोशिश, 3 पर हुई एफआईआर

बुलंदशहर में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने की कोशिश, 3 पर हुई एफआईआर

विज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • हनुमान मंदिर परिसर में नमाज़ का वीडियो वायरल।
  • ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस कार्रवाई।
  • तीन लोगों पर FIR, एक आरोपी जेल भेजा गया।

उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में स्थित हनुमान मंदिर के परिसर में नमाज़ अदा करने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जनपद के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के ओलीना गाँव में स्थित हनुमान मंदिर के परिसर का है, जहाँ सफेद टोपी पहन जमीन पर बैठकर नमाज़ अदा की जा रही है।

हनुमान मंदिर परिसर में नमाज़ अदा होती देख किसी ने इसका वीडियो बना लिया। जानकारी मिलने पर ग्रामवासियों ने इसका विरोध किया और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुँचे एसएचओ मोहम्मद असलम ने स्थिति संभाली।

पुलिस जाँच में पता चला कि हनुमान मंदिर के सामने राजकुमार का मकान निर्माणाधीन है, जिसके लिए राजमिस्त्री असर मोहम्मद को बुलाया गया था। लंच के समय सारे मजदूर अपने घर चले गए। वहीं, राजकुमार के कहने पर असर मोहम्मद और उसका साथी नजर मोहम्मद मंदिर परिसर में चले गए।

मामले में पुलिस ने आरोपी नजर मोहम्मद और राजकुमार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। वहीं, आरोपी असर मोहम्मद पर भी मामला दर्ज कर उसे चालान कर जेल भेज दिया गया।

व्हाट्सएप ग्रुप

जॉइन करें

टेलीग्राम चैनल

फ़ॉलो करें

Leave a Comment