मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

विज्ञापन

Advertisement (728/90)

“ऐसी और पीसी वाले नेता अखिलेश यादव…” अमेठी मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा

“ऐसी और पीसी वाले नेता अखिलेश यादव...” अमेठी मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में चल रही समाजवादी पार्टी की भीतरी लड़ाई अब निकल कर बाहर आने लगी है। 26 मई की रात महिला विधायक महाराजी प्रजापति के आवास पर घटी घटना पर यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मामले पर ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यादव मोह में अखिलेश यादव धृतराष्ट्र की तरह पूरे मामले पर आंख मूंदे हुए हैं। ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाए कि उनका पीडीए सिर्फ वोटों के लिए है, हकीकत में गैर यादवों के लिए समाजवादी पार्टी में सिर्फ अपमान ही आता है।

क्या है पूरा मामला?

मामला अमेठी में समाजवादी पार्टी से महिला विधायक महाराजी प्रजापति और पार्टी के कुछ स्थानीय नेताओं के बीच का है। दरअसल, आरोप है कि 26 मई की रात महिला विधायक महाराजी प्रजापति के आवास पर दो स्कॉर्पियो गाड़ियों के साथ दो दर्जन से अधिक लोग पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। महिला विधायक महाराजी प्रजापति के आवास पर मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया, तो गाली-गलौज करते लोग हमलावर हो गए और विधायक समेत उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। जिसके बाद बृजेश यादव, जय सिंह यादव, शेर बहादुर यादव समेत कई अन्य लोगों पर अनुराग प्रजापति ने स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

व्हाट्सएप ग्रुप

जॉइन करें

टेलीग्राम चैनल

फ़ॉलो करें

Leave a Comment